अल्मोड़ा, मार्च 13 -- उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से शुक्रवार को खीड़ा, तड़ागताल व अन्य क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया। राज्य के हित में लोगों से उक्रांद से जुड़ने की अपील की। राष्ट्रीय पार्टियों पर उत्तराखंड को लूटने का भी आरोप लगाया। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपठी के नेतृत्व में चले अभियान में कार्यकर्ताओं ने खीड़ा, तड़ागताल क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों को उक्रांद की नीतियों व संघर्ष के बारे में बताया। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियां राज्य की अवधारणा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहीं हैं। राज्य निर्माण के 25 वर्षों बाद भी स्थाई राजधानी गैरसैण नहीं बन सकी है। सशक्त भू -कानून, मूलनिवास 1950 भी लागू नहीं किया गया है। बेरोजगारी के कारण पलायन लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ की खेती किसानी पर भाजपा व क्रांग्रेस की सरकारों ने कोई कारगर नीति नहीं बना...