विकासनगर, जून 11 -- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड देश का एरोमा हब बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में एरोमा एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र को नई दिशा मिली है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को सगंध पौधा केंद्र सेलाकुई में दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित करते हुए कही। इससे पूर्व मंत्री जोशी ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कार्यशाला की स्मारिका का विमोचन भी किया। सेमिनार में श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, किसान और उद्योग जगत के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य में सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए महक क्रांति नीति-2026 लागू की गई है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को एरोमा हब के तौर पर विकसित किया जा रहा : जोशी इसके तहत 23 हजार हे...