हल्द्वानी, मार्च 7 -- - हल्द्वानी के चोरगलिया में भी लगेगा एएनपीआर कैमरान्यूमेरिक्स05 : हजार चालान रोजाना प्रदेश में एएनपीआर कैमरों से कट रहे हैं90 : फीसदी से अधिक ई-चालान दोपहिया वाहनों के कट रहे हैंबृजेंद्र मेहताहल्द्वानी। उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग प्रवर्तन व्यवस्था को और सख्त करने जा रहा है। हल्द्वानी के चोरगलिया समेत प्रदेश के 20 नए चिन्हित 'ब्लैक स्पॉट' और एन्ट्री प्वाइंट पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉगनेशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ई-चालान की कार्रवाई का दायरा दोपहिया से बढ़ाकर चौपहिया वाहनों तक सख्ती से शुरू किया जाएगा।प्रदेश में वर्तमान में 37 स्थानों पर एएनपीआर कैमरे संचालित हैं। अभी इनसे मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों की ओवरस्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट के मामलों में कार्रव...