देहरादून, जनवरी 26 -- President Awards: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सुधारात्मक सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के 12 कर्मियों को वीरता और सेवा पदकों से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह सम्मान कर्तव्य के प्रति असाधारण निष्ठा, साहस, अनुकरणीय सेवा और विशिष्ट रिकॉर्ड के आधार पर प्रदान किया गया है। सम्मानित होने वालों में उत्तराखंड से आईजी योगेंद्र सिंह रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। राष्ट्रपति पदक विशिष्ट सेवा के लिए उन अधिकारियों को दिया जाता है, जिनका सेवा रिकॉर्ड विशेष रूप से उत्कृष्ट रहा हो, जबकि सराहनीय सेवा पदक कर्तव्य के प्रति निष्ठा और मूल्यवान योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। यह भी पढ़ें- अपनी कला से दुनिया में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.