हल्द्वानी, सितम्बर 11 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित पूर्व सैनिकों के गौरव सेनानी सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन से राज्य के करीब 1.40 लाख पूर्व सैनिकों को साधने का प्रयास किया। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे और पूर्व सैनिकों पर विशेष फोकस के राजनीतिक गलियारों में बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि खुद नितिन नवीन ने इस सम्मेलन के आयोजन की रूपरेखा तय करवाई थी, जो सैनिकों के प्रति पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता को दर्शाता है। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व सैनिक उनके दिल में बसते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का हवाला देते हुए पूर्व सैनिकों में जोश भरा और वर्ष 2027 के चुनावों के लिए पूरी एकजुटता के साथ डबल इं...