देहरादून, मई 3 -- उत्तराखंड में हर ब्लॉक में बालिका छात्रावास खोले जाएंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में पौड़ी जिले के लिए मुख्यमंत्री की ओर से की गईं घोषणाओं की समीक्षा की गई। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में छात्राओं की सर्वाधिक संख्या वाले विद्यालयों को चिन्हित किया जाए। वहां छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। यह भी पढ़ें- मैं पुलिस से नफरत करता हूं, SHO तो सबसे घटिया है; 19 साल के लड़के ने दे दी जानसीएम की घोषणाओं को तेजी से पूरा किया जाए धामी ...