पटना, मई 16 -- भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह ने शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें स्वलिखित पुस्तक 'भारत के 75 महान क्रांतिकारी' भेंट की। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सद्भावना स्वरूप डॉ. भीम सिंह को पवित्र गंगाजल की एक बोतल भेंट की। गौरतलब है कि भाजपा सांसद इन दिनों ओबीसी कल्याण संबंधी संसदीय समिति के अध्ययन दौरे पर हैं। यह भी पढ़ें- ओबीसी वेलफेयर संसदीय समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, विभिन्न विकास योजनाओं के लिए Rs 50 करोड़ मंजूर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...