अल्मोड़ा, मार्च 24 -- नगर में दो दिवसीय 33 वें उमेश डोभाल स्मृति सम्मान का रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन सांस्कृतिक झांकी निकली। इसके बाद जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। मंगलवार को सबसे पहले पत्रकारों ने अल्मोड़ा की विभूतियों और महात्मा गांधी और डॉ आम्बेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इसके बाद चौघानपाटा में एकत्रित हुए। यहां से सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। झांकी माल रोड होते हुए जिला पंचायत सभागार तक निकली। इसके बाद आयोजन स्थल पर 'उत्तराखंड संवाद' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य और देश के समसामयिक जमीनी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संवाद में जनपक्षीय पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने पर वक्ताओं ने विचार रखे। अध्यक्षता ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.