लोहाघाट, दिसम्बर 6 -- उत्तराखंड के लोहाघाट में बड़ा हादसा हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास बारात में शामिल एक गाड़ी 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हैं। हादसे का कारण ड्राइवर का शराब के नशे में होना सामने आया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मरने वालों में दूल्हे की बहन और उनका बेटा भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले में गणाई गंगोली के सेराघाट गांव से बबलू पंडा की बारात चम्पावत में पाटी ब्लॉक के बालातड़ी गांव आई थी। शादी के बाद गुरुवार रात बारात लौट रही थी। इसी दौरान बाराकोट के समीप बागधार में बारात में शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.