देहरादून, जून 8 -- Uttarakhand Weather 8 june: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार बने हैं, वहीं मैदानों में गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इससे पहले रविवार को मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार एवं यूएसनगर समेत नैनीताल जिले के कई इलाकों में दिनभर धूप खिली रही और गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि मैदानों में एक डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है। सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, उसके बाद 11 मई से मैदानों में भी बारिश के आसार बने हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। यह भी पढ़ें- शहीद बीरेश्वर के कंधों पर आज लगने...