श्रीनगर, मार्च 8 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर की रविवार को श्रीनगर में इमरजेसी लैंडिंग करवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण उनके हेलिकॉप्टर को उतारा गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं। यह हेलिकॉप्टर उत्तराखंड सरकार का है। गवर्नर इसके बाद हैलीपैड से पुलिस गेस्ट हाउस रवाना हो गए। वे बजट सत्र में शामिल होने के लिए गैरसैंण जा रहे थे।संभावित खतरे को देखते हुए बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान ही पायलट ने अचानक तकनीकी खराबी देखी तो ऐसे में सावधानी बरतते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। लैंडिंग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और मौके पर आनन-फानन में प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.