विकासनगर, मई 3 -- उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड के मूल मुद्दों मूल निवास, भू-कानून, रोजगार और पलायन पर ठोस निर्णय लेने का समय आ चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दल ही उत्तराखंड की वास्तविक आवाज है और जनता के सहयोग से उक्रांद राज्य के हक की लड़ाई को और मजबूती देगा। यह बात उन्होंने रविवार को नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में उत्तराखंड क्रांति दल के सम्मेलन में कही। सम्मेलन में वक्ताओं ने मूल निवास एवं सशक्त भू-कानून, परिसीमन में न्यायपूर्ण व्यवस्था, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, क्षेत्रीय पहचान और संसाधनों की सुरक्षा जैसे विषयों पर जोर दिया। सम्मलेन में कई लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.