देहरादून, अप्रैल 27 -- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पहाड़ों से हो रहे पलायन के दो सबसे बड़े कारण स्वास्थ्य और शिक्षा हैं। पहाड़ खाली हो रहे हैं और देहरादून ओवरक्राउडेड होकर बदसूरत हो रहा है। सामरिक दृष्टि से भी पहाड़ों पर पलायन रोकना जरूरी है। उन्होंने आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) से अपील की कि वे क्वालिटी हेल्थ केयर देकर पलायन रोकने पर विचार करें। रविवार को राजपुर रोड पर एक होटल में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) देहरादून शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल ने और पद की कमान संभाली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली जुड़कर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मानव सेवा क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और गणेश ...