नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पिथौरागढ़ के मुनस्यारी से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची की एक साल पहले गुपचुप शादी की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति पर पॉक्सो में मुकदमा किया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पुणे के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक, लड़की और आरोपी लड़का एक-दूसरे को स्कूल से जानते थे। दोनों ने पिछले साल मंदिर में शादी कर ली थी और बाद में पुणे में साथ रहने लगे, जहां लड़का एक निजी कंपनी में काम करता है। डिलीवरी के समय वह पुणे में ही मौजूद है और अभी तक मुनस्यारी नहीं लौटा है। यह भी पढ़ें- बाल विवाह की शिकार 14 साल की बिटिया गर्भवती, हालात गंभीर; पति पर पॉक्सो में FI...