उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
देहरादून, अगस्त 27 -- देहरादून। राज्य में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट (वाच) जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पर्वतीय जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों की बात करें तो हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड झमाझम बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में खूब बरसेंगे बदरा, कल का भी हाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.