मुरादाबाद, जून 20 -- उत्तराखंड के परमिट पर यूपी के ठाकुरद्वारा में सड़कों पर अवैध रूप से टेंपो क्षमता से अधिक सवारी बैठा कर दौड़ रहे हैं। अवैध टेंपो संचालन से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान को खतरे में डालने वाले चालकों के खिलाफ शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। समाधान दिवस में विनोद सक्सेना, नीटू, राजू ,लोकेश और सुरेश ने शिकायती पत्र देकर कहा कि लगभग 100 से अधिक टेंपो उत्तराखंड के परमिट पर यूपी के ठाकुरद्वारा की सड़कों पर अवैध रूप से चल रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है। यह भी पढ़ें- कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमेगी, मोड़ो से हटेंगी दुकानें साथ ही यह चालक क्षमता से अधिक मानकों के खिलाफ सवारियों को भरकर टेंपो सड़क पर भगाते हैं। जिसके कारण ...