हल्द्वानी, जुलाई 29 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में बारिश का वितरण असामान्य और असमान रहा है। पिछले दो महीनों के आंकड़ों के अनुसार राज्य के नौ जिलों में मौसमी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है। गढ़वाल मंडल के पांच और कुमाऊं के चार जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सामान्य 536.1 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 487.3 मिमी ही मौसमी बारिश अब तक रिकॉर्ड हुई है। जो सामान्य से 9 प्रतिशत कम है। सबसे कम बारिश वाले जिलों में पौड़ी गढ़वाल है, जहां सामान्य से सबसे कम यानी 47% कम बारिश हुई है। वहीं नैनीताल और चम्पावत जिलों में 36% कम वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश वाले जिलों की बात करें तो इसके विपरीत अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और टिहरी जैसे पहाड़ी जिलों में सामान्य से कई ग...