देहरादून, मार्च 28 -- राज्य के दो होनहार जिम्नास्ट मोहम्मद अरशद और शिवम बिस्वास का चयन आगामी एक्रोबटिक विश्व कप के लिए हुआ है। यह पहला अवसर है जब उत्तराखंड के जिम्नास्टों ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की है। जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि ये चयन दोनों खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है। दोनों ने निरंतर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और अटूट समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह मुकाम हासिल किया है। मोहम्मद अरशद और शिवम बिस्वास की यह सफलता न केवल एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेगी। उत्तराखंड में जिम्नास्टिक्स के इतिहास में यह एक मील का पत्थर है। इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.