देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। उत्तराखंड ठेकेदार संयुक्त समिति के अध्यक्ष संजय पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश के ठेकेदार लगातार उपेक्षा का सामना कर रहे हैं, जिससे कई ठेकेदार बेरोजगार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि समिति कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुकी है और विधायक व मंत्रियों से भी मुलाकात की, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला। समिति की मांग है कि 5 करोड़ रुपये तक के कार्य स्थानीय श्रेणी के ठेकेदारों को दिए जाएं। साथ ही अलग-अलग विभागों में अलग पंजीकरण की व्यवस्था खत्म कर एक समान पंजीकरण प्रणाली लागू की जाए, ताकि स्थानीय ठेकेदारों को काम मिलने में आसानी हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...