नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- उत्तराखंड के टिहरी जिले में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों से भरा पिकअप वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 2 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे की पुष्टि टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा ब्लॉक में चंबा-कोटी सड़क पर 'नेल' के पास हुआ। इस दौरान यात्री वाहन बेकाबू होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घायलों को घायलों को DH बौराडी ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। (खबर अपडेट हो रही है.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...