देहरादून, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड के छह जिलों में रविवार दोपहर से जारी भीषण गर्मी सोमवार को भी जारी रह सकती है। ऐसे में संबंधित जिलों के प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के कुछ क्षेत्रों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आज दोपहर 01.28 बजे से सोमवार 27 अप्रैल, दोपहर 01.28 बजे तक रहने का अनुमान है। यह अलर्ट विशेषकर जनपद चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों के लिए हैं। इनमें डोईवाला, चकराता, लक्सर, लैंसडाउन, बाजपुर, जसपुर, रामनगर, खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मई-जून की गर्मी SIR, 5 राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद होग...