चंपावत, दिसम्बर 23 -- उत्तराखंड वन भूमि पर अवैध कब्जे में सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी के बाद अब चम्पावत बाईपास निर्माण चर्चा में है। इस निर्माण कार्य की जद में 1882 पेड़ आएंगे, जिन्हें काटा जाएगा। बाईपास निर्माण के लिए जल्द पेड़ों का कटान शुरू होगा। इस दौरान देवदार, बांज, चीड़, उतीस आदि प्रजाति के पेड़ काटे जाएंगे। चम्पावत में 9.87 किमी लंबा बाईपास का निर्माण किया जाना है। इसका बजट करीब 220 करोड़ है। जल्द ही चम्पावत बाईपास निर्माण शुरू किया जाएगा। बाईपास निर्माण के दौरान इसकी जद में आ रहे हजारों पेड़ काटे जाएंगे। बाईपास निर्माण की जद में कुल 1882 पेड़ आ रहे हैं। जिनका जल्द ही कटान शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 2866 एकड़ फैले जंगल की 'लूट' का क्या खेल? CJI सूर्यकांत भी चौंके एनएच खंड के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया कि...