देहरादून, नवम्बर 26 -- प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है। बिल गलत आने और समय पर नहीं आने की शिकायतों के बाद यूपीसीएल मुख्यालय की ओर से मंगलवार को नए आदेश जारी किए। इसके अनुसार, अगले आदेश तक पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। शिकायतों के निस्तारण के बाद नए मीटर लगाने की जाकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गलत बिल आने की शिकायतें बड़ी संख्या में आ रही थीं। सामान्य से अधिक बिल आने की बढ़ती शिकायतों पर शासन स्तर से सख्ती बरती गई। इसके बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने पुराने मीटर के स्थान पर नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी। सभी मुख्य अभियंताओं को पहले अपने अपने जोन में गलत बिल समेत स्मार्ट मीटर को लेकर आई सभी शिकायतों, शंकाओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। निदेशक ऑपरेशन ऑफिस से संबद्ध मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.