देहरादून, अगस्त 21 -- उत्तराखंड में हर महीने लाखों पर्यटक घूमने आते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे भी होते हैं, जो गलत वजहों से चर्चा में आ जाते हैं। इन पर्यटकों द्वारा यहां हंगामा करने, प्रदूषण फैलाने, गंदगी करने और नियमों को तोड़ने से जुड़ी कई खबरें अक्सर आती रहती हैं और ऐसी ही खबर एकबार फिर आई है, जिसका वीडियो भी इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर नाराजगी भी जता रहे हैं। करीब 46 सेकेंड का यह वायरल वीडियो उत्तराखंड के देहरादून स्थित पर्यटन स्थल गुच्चूपानी गुफा (रॉबर्स केव) का है। जिसमें एक युवक घुटनों तक भरे पानी के बीच अपने कंधे पर एक बड़ा सा स्पीकर लिए दिख रहा है, जिसमें तेज आवाज में गाना भी बज रहा है। इस बेहद तेज आवाज में बज रहे गाने पर ना केवल वह खुद झूमता दिखाई दे रहा है, बल्कि उसके साथ ही वहां मौजूद अन्य युवक भी उस गाने पर झूमत...