देहरादून, अप्रैल 1 -- देहरादून। इस वर्ष मार्च माह के वेतन और पेंशन जारी होने में देरी नहीं होगी। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बुधवार को सभी विभागों को बजट आवंटन की प्रत्याशा में सभी कार्मिक और पेंशनरों को जल्द से जल्द वेतन-पेंशन आदि जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा से पारित हो चुका है। सभी विभागों को नए वित्तीय वर्ष के लिए जरूरी वित्तीय स्वीकृतियों के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। लिहाजा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों, चिकित्सा विश्वविद्यालय के नियमित शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और राजकीय पेंशनरों को मार्च माह का वेतन जारी कर दिया जाए। वित्त सचिव ने कहा कि हर विभाग के सम्बन्धित आहरण वितरण अधिकारी तत्काल विभागाध्यक्ष और बजट नियंत्रक अधिकारी...