देहरादून, जुलाई 20 -- देहरादून। राज्य की 1141 महत्वपूर्ण सड़कें वन भूमि हस्तांतरण के विवाद के चलते लंबे समय से लटकी हैं। सोमवार लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में यमुना कालोनी स्थित लोनिवि सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह तस्वीर सामने आई। इनमें कई सड़क ऐसी भी हैं, जिन पर वन विभाग की सैद्धांतिक सहमति के बाद भी विधिवत मंजूरी नहीं मिल पा रही है। महाराज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अफसरों को वन विभाग के साथ तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद महाराज ने बताया कि लोनिवि के विभिन्न सर्किल से विधिवत स्वीकृति 312, सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त 327, सैद्धांतिक स्वीकृति की अपेक्षा में 347 समेत विभिन्न सड़कों सहित कुल 1141 मामले लंबित हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: सीम तोक तक सड़क निर्माण को मिली मंजूरी अधिकारियों को स्पष्ट...