नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रदेश की 26 वर्षों की विकास यात्रा और उसकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा। उत्तराखंड का निर्माण नौ नवंबर, 2000 को हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए उत्तराखंड की स्थापना की वर्षगांठ वहां के लोगों के अदम्य साहस, अटूट स्वाभिमान और अनवरत प्रगति के संकल्प को नम...