नैनीताल, मई 12 -- भवाली, संवाददाता। आईएफएफ 2026 में उत्तराखंड की मूक फिल्म द लूप ऑफ लाइफ ने मोबाइल शॉर्ट फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का पुरस्कार हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। फिल्म का प्रदर्शन 8 और 9 मई को इंटरनेशनल साइंस कम्युनिटी एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में किया था।फिल्म की खास बात यह रही कि इसमें बिना किसी संवाद के केवल जूतों के माध्यम से एक परिवार की कहानी को दर्शाया गया। दिखाया है कि माता-पिता अपने बच्चों का हर परिस्थिति में ख्याल रखते हैं, पर बड़े होने के बाद बच्चे अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं और माता-पिता अकेले रह जाते हैं। आगे चलकर वही बच्चे जब माता-पिता बनते हैं तो अपने बच्चों के लिए वही जिम्मेदारियां निभाते हैं, जो कभी उन्होंने निभाई थीं। इस प्रकार जीवन का चक्र लगातार चलता रहता...