मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के विवादित बयान की राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने निंदा की। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गिरधारी लाल का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इससे बिहार के खिलाफ नेताओं का चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। महिला विरोधी गिरधारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो राजद आंदोलन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...