हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि से पूरे देश में जीत का स्पष्ट संदेश जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि साल 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर पार्टी वर्ष 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय की हैट्रिक का रास्ता साफ करेगी। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विपक्षी दलों के झूठ और षड्यंत्र की गूंज अब देश में ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली है। आज देश का युवा वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक एक स्वावलंबी और विकसित भारत बनाने का जो स...