हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शनिवार को एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अन्य राज्यों से आने वाले कुछ लोग पहाड़ी क्षेत्रों में अशांति फैलाकर उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंच रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो राज्य की शांति व्यवस्था और छवि को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो राज्य आंदोलनकारी सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की छवि को धूमिल करने वालों पर हो कार्रवाई जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में आने वाले सभी लोगों का स्वागत है, लेकिन किसी भ...