विकासनगर, अगस्त 10 -- सेलाकुई, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून के भाऊवाला में तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके विचार, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी कपरूवाण अग्रवाल की ओर से आयोजित तीज महोत्सव व सम्मान व संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं से खुलकर संवाद करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां तभी अधिक प्रभावी बनती हैं जब उनमें जनता की आवाज और अनुभव शामिल होते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड की मातृशक्ति आने वाले समय में भी राज्य ...