देहरादून, जून 27 -- कांग्रेस भवन में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि उत्तराखंड का युवा आज रोजगार, पारदर्शी भर्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग कर रहा है। सरकार को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद कर जवाबदेही तय करनी होगी। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में छात्रों की गूंज विषय पर वीडियो प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुत विचारों और वीडियो प्रेजेंटेशन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और लोगों ने देखा। यह भी पढ़ें- महानग...