देहरादून, फरवरी 17 -- पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट सत्र गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू होगा। विधायी विभाग की ओर से इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी गई है। फिलहाल बजट सत्र की अवधि नौ से 13 मार्च तक के लिए तय की गई है। विदित है कि बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित कराने का फैसला सरकार पूर्व में ही ले चुकी थी और अब इस संदर्भ में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि बजट सत्र के पहले दिन सोमवार नौ मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। जबकि मंगलवार को सरकार वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर सकती है। विधानसभा सचिवालय ने बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और अब जल्द ही कार्य मंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठक की तिथियां घोषित की जाएंगी। उसके बाद विधानसभा में कामकाज का कार्यक्रम विधिवत रूप से घोषित होगा। विधानसभा सत्र के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.