अयोध्या, जून 2 -- जाना बाजार। विकास खण्ड तारुन के जाना बाजार स्थित मयंदीपुर गांव निवासी संदीप कुमार सिंह पटेल ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल कर अयोध्या का गौरव बढ़ाया है। किसान रामचरित्र वर्मा के पुत्र संदीप का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा डिप्टी एसपी के पद पर हुआ है। संदीप ने 2024 में उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा पास कर डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रियल पद हासिल किया था। इसके बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सफल होकर मंडी परिषद के सचिव पद पर चयनित हुए। मंडी सचिव का पदभार ग्रहण करने से पहले ही सोमवार को उत्तराखंड चयन आयोग से डिप्टी एसपी पद पर चयन का पत्र आ गया। यह भी पढ़ें- UKPSC PCS Result : उत्तराखंड पीसीएस में रुद्रपुर की जसमीत ने किया टॉप, कौन बना SDM और DSP, देखें लिस्ट संदीप के बड़े भाई सहायक अध्यापक प्रदीप कुमार वर्मा ने बत...