उत्तराखंड का अनोखा मंदिर, जहां चिट्ठी लिख भक्त लगाते हैं न्याय की गुहार
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- उत्तराखंड की पावन भूमि में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां भक्ति के साथ आस्था का अद्भुत मेल देखने को मिलता है। इन्हीं में से एक है अल्मोड़ा जिले का प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर। यहां भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए चिट्ठी लिखकर देवता के दरबार में अर्जी लगाते हैं। न्याय के देवता के रूप में प्रसिद्ध गोलू देवता की मान्यता इतनी गहरी है कि दूर-दूर से लोग यहां अपनी समस्याओं का समाधान मांगने आते हैं।गोलू देवता की लोकप्रियता और महत्व कुमाऊं क्षेत्र में गोलू देवता को न्याय और सत्य का प्रतीक माना जाता है। स्थानीय लोग उन्हें भगवान शिव का अवतार मानते हैं। चितई गोलू मंदिर अल्मोड़ा से कुछ दूरी पर स्थित है और यहां हर साल हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि गोलू देवता हर उस व्यक्ति की सुनते हैं, जो सच्चे मन से अपनी अर्जी लगाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.