देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनाव और राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) ने संगठन को धरातल पर मजबूत करने के लिए कवायद तेज कर दी है। देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों के साथ 'वन-टू-वन' बैठक कर संगठन के कामकाज की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सह-प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मौजूदा स्थिति का आकलन करना और आगामी महीनों के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करना था। यह भी पढ़ें- सीएम आवास कूच के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और गणेश गोदियाल समेत कई गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...