वार्ता, सितम्बर 25 -- Uttarakhand Kal Ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले दो दिनों के लिए पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से बातचीत कर सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को पांच जिलों में रेड अलर्ट दिया है। इसके बाद सुमन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को राज्य के पांच जिलों में रेड अलर्ट, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 27 सितंबर को चार जिलाें में रेड, चार जिलों में ऑरेंज और पांच जिलों में येलो अलर्ट जार...