पीटीआई, मई 28 -- Uttarakhand Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तराखंड कई हिस्सो में शुक्रवार को भारी बारिश,आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 3,800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने, तेज बारिश, तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो कि 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती हैं।कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी-तूफान मौसम विभाग ने इसके अलावा उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और...