देहरादून, सितम्बर 19 -- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतर्राष्ट्रीय हिमालय अध्ययन विश्वविद्यालय की पैरवी की है। शुक्रवार को उन्होंने राजभवन में विशेषज्ञों के साथ बैठक कर हिमालय संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा के दौरान यह सुझाव रखा। कहा कि हिमालय की धरोहर को सुरक्षित रखने और बदलते जलवायु संकट का समाधान खोजने के लिए यह बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों के साथ चर्चा में राज्यपाल ने कहा कि आज पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी तंत्र में आ रहे तेज बदलावों का सामना कर रहा है। इसके समाधान भारत से निकलने चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हिमालय के संरक्षण और शोध हेतु अलग-अलग संस्थान काम कर रहे हैं, लेकिन एकीकृत प्रयास की कमी के कारण ठोस समाधान सामने नहीं आ पा रहा हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमालय पर केंद्रित नीतियों के निर्माण, पारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.