हल्द्वानी, दिसम्बर 22 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ओएसिस द वर्ल्ड स्कूल में रविवार को 11वां वार्षिक समारोह 'उत्सव 2025' हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की थीम 'रेट्रो से मेट्रो-हास्य उत्सव एवं उत्तराखंड रजत जयंती समारोह' रही। विद्यार्थियों ने रेट्रो गीतों, हास्य नृत्य और उत्तराखंडी लोकनृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुमाउनी नृत्य से उत्तराखंड के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को दर्शाया। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह टोलिया ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। विशिष्ट अतिथियों ने परिश्रम, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या आशा जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शम्भू दत्त साहिल और अंजू नगरकोटी ने किया। निदेशक किशोर गहतोड़ी और अन...