देहरादून, अक्टूबर 17 -- Utarakhand Ram Navami Public Holiday: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर महानवमी के अवसर पर 19 अक्तूबर (सोमवार) को छुट्‌टी घोषित कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सार्वजनिक अवकाश का फैसला प्रदेशवासियों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। सीएम ने कहा 'शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा, ताकि सभी लोग इस पावन पर्व को अपनी परंपराओं और श्रद्धा के साथ मना सकें। हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिब...