चमोली, जनवरी 13 -- उत्तराखंड के चमोली जिले के फूलों की घाटी से सटे जंगल में लगी आग बीते पांच दिनों से काफी मशक्कत के बाद भी बुझाई न जा सकी है। वन विभाग के कर्मचारी बीते चार दिनों से लगातार प्रयास कर रहे थे। ऐसे में अब उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने इंडियन एयर फोर्स की मदद मांगी है। डीएम चमोली ने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि आग पर काबू पाने के लिए इंडियन एयर फोर्स की मदद ली जाए। ये आग नंदा देवी नेशनल पार्क के फूलों की घाटी क्षेत्र में स्थित पैंखंडा के जंगलों में लगभग 11,500 फीट की ऊंचाई पर लगी है। क्षेत्र काफी दुर्गम है और एसडीआरएफ और वनकर्मी वहां नहीं पहुंच सकते हैं। बद्रीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ एस.के दुबे ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन हम विफल रहे। आग को मैन्युअल रूप से बुझाना संभव नहीं, क्योंकि इसके लिए ब...