उत्तराखंड: जनगणना वाले आए तो न ओटीपी बताएं और न ही बताए अपना बैंक पासवर्ड
देहरादून, अगस्त 31 -- उत्तराखंड के उच्च हिमालयी, बर्फीले इलाकों में मंगलवार से जनगणना शुरू हो जाएगी। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तराकाशी और पिथौरागढ़ के 131 गांव और तीन निकायों में 182 प्रगणक और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर गणना करेंगे। सोमवार को निदेशक जनगणना ईवा श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना का यह दौर 30 सितंबर तक चलेगा। इसकी सभी तैयारियों को अंतिम दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान किसी भी व्यक्ति से ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगा जाएगा। किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी ओटीपी या अन्य संवेदनशील वित्तीय जानकारी साझा न करें।
यहां होगी जनगणना: चमोली के 23, रुद्रप्रयाग के चार,उत्तरकाशी के 69 और पिथौरागढ़ के 35 हिमाच्छादित गांव को जनगणना के इस चरण में लिया गया है। इनके साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री नगर पंचायतों को भी अभियान में शामिल किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.