नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- देश में शुक्रवार को एक नया सिस्मिक जोनेशन मैप जारी किया गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें आपको भी डरा सकती हैं। इस नए मैप में देश भर में भूकंप से होने वाले खतरों की जानकारी दी गई है। मैप में पूरे हिमालयी आर्क को पहली बार बने नए जोन-6 में शामिल किया गया है, जिसे सबसे अधिक खतरे वाला जोन माना गया है। वहीं अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्र सबसे ज्यादा खतरे में हैं। नई मैपिंग के बाद देश के 61% हिस्से को अब मध्यम से लेकर हाई खतरे वाले जोन में दिखाया गया है। मैप में इस संशोधन को कई दशकों में भारत के सिस्मिक रिस्क में सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने यह मैप जारी करते हुए कहा कि यह प्रोबैबिलिस्टिक सिस्मिक हैजर्ड असेसमेंट (PSHA) पर आधारित है। इसमें एक्टिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.