उत्तरांचल विश्वविद्यालय में खुला 'जेन जी' डाकघर
देहरादून, मार्च 24 -- उत्तरांचल विश्वविद्यालय के परिसर में मंगलवार को आस्था और आधुनिकता का अनूठा मेल देखने को मिला। विश्वविद्यालय में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही राजधानी के पहले 'जेन-जी' डाकघर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल (उत्तराखंड) शशि शालिनी कुजूर और विशिष्ट अतिथि विवि संचालन समिति की उपाध्यक्षा अनुराधा जोशी ने डाकघर का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ने मंदिर में श्री शिव परिवार, राम दरबार और माता सरस्वती की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस अवसर पर वे अपने पिता स्वर्गीय सुरेशानंद जोशी (जो डाक सेवा में कार्यरत थे) को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय के बाहर बना यह पोस्ट ऑफिस उन्हें सदैव उनके पिता के संघर्षों और आशीर्वाद की याद दिलाएगा।छात्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.