देहरादून, सितम्बर 9 -- देहरादून। दो महीने का वेतन न मिलने से नाराज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन की ओर से सहायक महाप्रबंधक (उत्तराखंड परिवहन निगम, देहरादून डिपो) को दिए गए पत्र में बताया कि तीन सितंबर को एक सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया था। आठ सितंबर को हुई वार्ता विफल रहने के बाद कर्मचारियों ने 10 सितंबर को डिपो कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यूनियन का कहना है कि समय पर वेतन न मिलना 'कोड ऑन वेजेज 2019' की धारा 17 (1) का खुला उल्लंघन है। यह भी पढ़ें- रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों से आंदोलन टालने की अपील की यह भी पढ़ें- Rudrapur News: लंबित मांगों पर शासनादेश न होने से मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...