अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। उत्तरांचल फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की बैठक में कर्मचारियों की तमाम समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान रानीखेत शाखा का गठन हुआ, जिसके लिए चंद्र मोहन पंत अध्यक्ष चुने गए। इनके अलावा अमित सांगुड़ी संरक्षक, संतोष मेहता महामंत्री, महेंद्र शाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश पांडे कोषाध्यक्ष, संतोष उपाध्याय संप्रेषक, नितिन बिष्ट उपाध्यक्ष, दीपा फुलारा महिला उपाध्यक्ष, श्याम सिंह, जीवन कठायत संगठन मंत्री, कृष्णा मोहन चौनियाल संगठन महिला मंत्री चुनी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...