साहिबगंज, अगस्त 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि। बांग्ला पंचांग के अनुसार तीसरे और हिंदी पंचांग के अनुसार प्रथम सोमवारी को लेकर राजमहल के उत्तरवाहिनी गंगा तट स्थित सूर्य देव घाट परिसर रविवार को आस्था और भक्ति के रंग में डूबा नजर आया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: सावन की पहली सोमवारी आज, धीमेश्वर धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाबश्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार देर रात से ही यहां श्रद्धालु और कांवरियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पश्चिम बंगाल के मालदा जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुष कांवरिया शिव भक्ति में लीन नजर आए। भगवा वस्त्रों में सजे कांवरियों की कतार, गूंजते शिव जयकारे और सेवा में जुटे समिति के कार्यकर्ताओं के कारण उत्तरवाहिनी गंगा तट का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। आस्था, भक्ति और सेवा के इस संगम ने राजमहल में श्रावणी उत्सव क...