उत्तरराखंड के पहाड़ी जिलों में CMO बनने को भी तैयार नहीं डॉक्टर, क्या है इसकी वजह
देहरादून, जून 18 -- उत्तराखंड में सरकारी डॉक्टर अब पहाड़ के जिलों में सीएमओ बनने के लिए भी तैयार नहीं हैं। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा सीएमओ बनाकर भेजे गए डॉक्टरों ने ड्यूटी जॉइन करने से असमर्थता जताई है, वहीं नैनीताल में सीएमओ बनाई गईं डॉक्टर ने भी जॉइन नहीं किया है। इससे पहले शासन को डॉक्टरों की आनाकानी के बाद सीएमओ पद पर तैनाती की सूची बदलनी पड़ी थी। स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने 7 जिलों में नए सीएमओ तैनात करने का निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब बेड पर ही होगा मरीजों का सीटी स्कैन 3 जून को इस संदर्भ में शासन की ओर से आदेश किए गए थे। इसके बाद तीन जिलों में तैनाती बदलते हुए 5 जून को संशोधित आदेश किए गए। लेकिन 12 दिन बीतने के बाद भी इस सूची में से किसी डॉक्टर ने जॉइन नहीं किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.